गक्बेरहा ( दक्षिण अफ्रीका ), 12 दिसंबर (भाषा) भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारिश से प्रभावित दूसरे टी20 मैच में मंगलवार को यहां पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाये।
भारतीय पारी के दौरान आखिरी ओवर में बारिश ने खलल डाला । भारतीय तीन गेंद पहले ही खत्म हो गयी और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला।
तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था।
भारत की ओर से रिंकू सिंह ने 39 गेंद में सबसे ज्यादा 68 रन बनाये। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद में 56 रन का योगदान दिया।
दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने तीन विकेट लिये।
भाषा आनन्द आनन्द
आनन्द