दक्षिण अफ्रीका लीजैंड्स सड़क सुरक्षा विश्व सीरिज टी20 के सेमीफाइनल में

Ads

दक्षिण अफ्रीका लीजैंड्स सड़क सुरक्षा विश्व सीरिज टी20 के सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - March 16, 2021 / 05:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

रायपुर, 16 मार्च ( भाषा ) दक्षिण अफ्रीका लीजैंड्स ने सड़क सुरक्षा विश्व सीरिज टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बांग्लादेश लीजैंड्स को दस विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।

सलामी बल्लेबाज एंड्रयू पुटिक ने 54 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 84 रन बनाये । वहीं मोर्नी वान विक 62 गेंद में नौ चौकों की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद रहे । दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार की रात जीत के लिये 161 रन का लक्ष्य चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया ।

इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के 16 अंक हो गए और वह भारत (20 अंक) तथा श्रीलंका (20 अंक ) से पीछे है ।

इससे पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर बांग्लादेश ने बेहतर प्रदर्शन किया । मोहम्मद रफीक की अगुवाई वाली टीम ने नौ विकेट पर 160 रन बनाये । दक्षिण अफ्रीका के लिये मखाया एनटिनी और थांडी टीशाबालाला ने दो दो विकेट लिये ।

बांग्लादेश के लिये नजीमुद्दीन ने 32 और हन्नान सरकार ने 36 रन बनाये जबकि आफताब अहमद ने 39 रन की पारी खेली ।

भाषा

मोना

मोना