प्रतापगढ़ (उप्र), आठ जून (भाषा) प्रतापगढ़ जिले में आसपुर देवसरा पुलिस और विशेष शाखा ने सैफाबाद-मुरैनी मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक कार और मोटरसाइकिल से 202.31 ग्राम अवैध मेथामफेटामाइन (एमडी) बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि थाना प्रभारी राकेश चौरसिया और स्पेशल टीम प्रभारी विजेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने कार एवं मोटरसाइकिल 202.31 ग्राम एमडी बरामद की है ।
उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में जौनपुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के लच्क्षीपट्टी के सूरज दूबे उर्फ दीपेश, दिव्यांशु दूबे उर्फ गब्बर और प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सौराई के आनंद मिश्रा, औगापुर के आलोक शुक्ला एवं लखनीपुर के मंजीत मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने एमडी की तस्करी की बात कबूल की।
उन्होंने कहा कि आनंद मिश्रा और मंजीत मिश्रा अपने साथियों के साथ मिलकर इस मादक पदार्थ का कारोबार कर रहे थे, जिनमें एक को पहले ही एमडी तस्करी में हरियाणा एवं दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेजा गया था।
एएसपी के अनुसार, आनंद मिश्रा पर छह, दिव्यांशु दूबे पर तीन, आलोक शुक्ला पर दो, मंजीत मिश्रा पर दो और सूरज दूबे पर एक मामला पहले से दर्ज है।
उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेज दिया गया है।
भाषा सं आनन्द
राजकुमार
राजकुमार