दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टेस्ट के पहले दिन सात विकेट पर 311 रन

Ads

दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टेस्ट के पहले दिन सात विकेट पर 311 रन

  •  
  • Publish Date - March 8, 2023 / 10:04 PM IST,
    Updated On - March 8, 2023 / 10:04 PM IST

जोहानिसबर्ग, आठ मार्च ( एपी ) दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को दूसरे टेस्ट के पहले दिन सात विकेट पर 311 रन बनाये ।

सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने 96 और नये खिलाड़ी टोनी डि जोर्जी ने 85 रन की पारी खेली ।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 116 रन की साझेदारी की । दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए एक समय एक विकेट पर 192 रन बना लिये थे लेकिन बाद में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने वापसी की ।

चाय ब्रेक से पहले मार्कराम के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज ने आखिरी सत्र में पांच विकेट और लिये ।

दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला में 1 . 0 से आगे है ।

एपी मोना

मोना