दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा टेस्ट और श्रृंखला जीती

दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा टेस्ट और श्रृंखला जीती

दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा टेस्ट और श्रृंखला जीती
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: January 14, 2022 5:16 pm IST

केपटाउन, 14 जनवरी (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में शुक्रवार को यहां चौथे दिन ही सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती।

दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य था जो उसने तीन विकेट खोकर हासिल किया। उसकी तरफ से कीगन पीटरसन ने सर्वाधिक 82 रन बनाये।

भारत ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच 113 रन से जीतकर शानदार शुरुआत की थी लेकिन वह जोहानिसबर्ग में दूसरा मैच सात विकेट से हार गया था। इस तरह से भारत ने सातवीं बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला गंवायी।

दोनों टीम के बीच अब 19 जनवरी से तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में