दक्षिण अफ्रीका के मिडफील्डर एडम्स का 25 वर्ष की उम्र में निधन

दक्षिण अफ्रीका के मिडफील्डर एडम्स का 25 वर्ष की उम्र में निधन

दक्षिण अफ्रीका के मिडफील्डर एडम्स का 25 वर्ष की उम्र में निधन
Modified Date: July 12, 2026 / 08:32 am IST
Published Date: July 12, 2026 8:32 am IST

जोहानिसबर्ग, 12 जुलाई (एपी) विश्व कप खेल चुके दक्षिण अफ्रीका के मिडफील्डर जेडेन एडम्स का 25 वर्ष की उम्र में निधन हो गया ।

दक्षिण अफ्रीका के खेल, कला और संस्कृति मंत्री गेटोन मैकेंजी ने शनिवार को एक बयान में उनके निधन की पुष्टि की ।

मैकेंजी ने एक्स पर लिखा ,‘‘ बहुत दुख और भारी मन से यह बता रहा हूं कि मुझे जेडन एडम्स के निधन के बारे में पता चला है जो टीम के मिडफील्डर थे । वह 25 वर्ष के थे ।’’

उन्होंने लिखा ,‘‘ दक्षिण अफ्रीका फुटबॉल ने अपने सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक को खो दिया । उनके परिवार, टीम और लाखों प्रशंसकों के साथ पूरा देश शोक में है ।’’

एडम्स ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका को नॉकआउट में पहुंचाने में मदद की थी ।

उनके निधन के कारणों के बारे में खुलासा नहीं किया गया है ।

मैकेंजी ने कहा ,‘‘ जेडेन के निधन के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है । मैं मीडिया और लोगों से संयम बरतने और अटकलबाजियों से बचने का अनुरोध करता हूं ।’’

नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच मियामी गार्डंस में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच से पहले एडम्स को श्रृद्धांजलि देने के लिये मौन रखा गया था ।

मैकेंजी ने कहा कि विश्व कप के दूसरे मैच से पहले अपनी दादी के निधन के बारे में पता चलने के बावजूद एडम्स ने वह मैच खेला । दक्षिण कोरिया के खिलाफ तीसरे मैच में भी वह दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे थे ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में