क्वार्टर फाइनल में चमक नहीं बिखेर सके ‘वाइकिंग रो’ स्टार हालैंड
क्वार्टर फाइनल में चमक नहीं बिखेर सके ‘वाइकिंग रो’ स्टार हालैंड
मियामी, 12 जुलाई (एपी) इस विश्व कप के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक और ‘वाइकिंग रो’ (नॉर्वे का जश्न मनाने का अनूठा अंदाज) के सबसे बड़े स्टार एर्लिंग हालैंड इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल चमक नहीं बिखेर सके और नॉर्वे की टूर्नामेंट से निराशाजनक विदाई हुई ।
गर्मी और उमस के बीच खेले गए मैच में छह फुट पांच इंच लंबे स्ट्राइकर हालैंड कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके । अतिरिक्त समय के अंतिम 15 मिनट में नॉर्वे बराबरी का गोल नहीं दाग सकी । इंग्लैंड ने उसे 2 . 1 से हराया और इस विश्व कप में पहली बार हालैंड के नाम कोई गोल नहीं चढा ।
टूर्नामेंट में सात गोल कर चुके हालैंड को दूसरे अतिरिक्त समय में बेंच पर बैठना पड़ा । पूरे मैच में वह पहले हाफ में दो हमले कर सके लेकिन दूसरे हाफ में कुछ नहीं कर पाये ।
एपी मोना
मोना

Facebook


