स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी पर फिक्सिंग के आरोप में आठ साल का प्रतिबंध

Ads

स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी पर फिक्सिंग के आरोप में आठ साल का प्रतिबंध

  •  
  • Publish Date - December 1, 2020 / 12:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

लंदन, एक दिसंबर ( एपी ) स्पेन के टेनिस खिलाड़ी एनरिक लोपेज पर 2017 में मैच फिक्स करने के आरोप में मंगलवार को आठ साल का प्रतिबंध लगा दिया गया ।

टेनिस इंटीग्रिटी यूनिट ने कहा कि लोपेज इस दौरान कोई भी आधिकारिक टूर्नामेंट नहीं खेल सकेंगे । उन पर 25000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया ।

लोपेज 2018 में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 154वीं रैंकिंग तक पहुंचे थे लेकिन कभी किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना पाये ।

टीआईयू ने कहा कि मैच फिक्सिंग के तीन आरोप साबित हो गए लेकिन दो साबित नहीं हो सके ।

एपी मोना सुधीर

सुधीर

शीर्ष 5 समाचार