एशियाई जूनियर चैम्पियन कृष पाल को हराकर विशेष पुरुष युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में

एशियाई जूनियर चैम्पियन कृष पाल को हराकर विशेष पुरुष युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में

एशियाई जूनियर चैम्पियन कृष पाल को हराकर विशेष पुरुष युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में
Modified Date: June 17, 2023 / 08:10 pm IST
Published Date: June 17, 2023 8:10 pm IST

गंगटोक 17 जून (भाषा) हरियाणा के विशेष ने छठी युवा पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में एशियाई जूनियर चैंपियन चंडीगढ़ के कृष पाल को हराकर 48 किग्रा वर्ग में उलटफेर के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई।

विशेष और कृष दोनों ने शुरू से ही आक्रामक रूख अपनाया और एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। इस करीबी मुकाबले को विशेष ने 4-3 के विभाजित फैसले से अपने नाम किया। फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी ) के ऋषि की चुनौती से पार पाना होगा।

दिल्ली के उमेश कुमार ने 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल में एक और उलटफेर करते हुए 2021 एशियाई चैंपियन रोहित चमोली को शिकस्त दी। उमेश ने इस मुकाबले को 4-1 से जीता। सेमीफाइनल में उनके सामने एसएससीबी के आशीष की चुनौती होगी।

हरियाणा के एशियाई जूनियर चैम्पियन भरत जून (92 किग्रा) ने उत्तराखंड के रिद्धिमान सुब्बा को जोरदार मुक्के जड़े जिससे रेफरी को तीसरे दौर में प्रतियोगिता रोकनी पड़ी। सेमीफाइनल में जून का सामना मध्य प्रदेश के अचल शाई से होगा।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में