खेलमंत्री ने अंतरिम बोर्ड का तुरंत गठन नहीं होने पर सीएसए की मान्यता रद्द करने की धमकी दी
खेलमंत्री ने अंतरिम बोर्ड का तुरंत गठन नहीं होने पर सीएसए की मान्यता रद्द करने की धमकी दी
जोहानिसबर्ग, 13 नवंबर ( भाषा ) खेलमंत्री नाथी एमथेथवा ने धमकी दी है कि अगर सीएसए परिषद के सदस्य तुरंत अंतरिम बोर्ड स्थापित नहीं करते तो वह क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की मान्यता रद्द कर देंगे ।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका सदस्यों की परिषद ने गुरूवार को फैसला किया कि वह खेलमंत्री द्वारा गठित अंतरिम निदेशक बोर्ड को मंजूरी नहीं देंगे ।
खेलमंत्री ने सीएसए के कार्यवाह अध्यक्ष रिहान रिचर्डस को लिखा ,‘‘ मुझे खेद है कि आपने अंतरिम बोर्ड को मान्यता नहीं देने का फैसला लिया है । मैं इस पर तुरंत पुनर्विचार के लिये कह रहा हूं ताकि अंतरिम बोर्ड को जरूरी मान्यता मिल सके । ऐसा नहीं करने पर मैं अपने अधिकारों का उपयोग करके इस संबंध में निर्देश दूंगा ।’’
भाषा
मोना नमिता
नमिता

Facebook


