श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में दबदबा कायम किया

Ads

श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में दबदबा कायम किया

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 10:24 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 10:24 PM IST

चेन्नई, 10 मई (भाषा) एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता लंबी कूद खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने रविवार को आयोजित भारतीय एथलेटिक सीरीज के छठे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ मीटर से अधिक की छलांग लगाकर खिताब अपने नाम किया।

केरल के 27 वर्षीय इस एथलीट ने यहां स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में 8.04 मीटर की छलांग के साथ दबदबा कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

श्रीशंकर ने प्रतियोगिता में तीन वैध प्रयास किए। उनका दूसरा प्रयास 7.90 मीटर का रहा, जबकि चौथे प्रयास में उन्होंने 8.04 मीटर की छलांग लगाई। अंतिम प्रयास में उन्होंने प्रदर्शन और बेहतर करने की पूरी कोशिश की, लेकिन 7.97 मीटर पर ही रुकना पड़ा।

इससे पहले अप्रैल में बेंगलुरु में आयोजित एक घरेलू प्रतियोगिता में उन्होंने 8.15 मीटर की सीजन सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई थी। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के अभ्यास दौरे के दौरान भी उन्होंने 8.12 मीटर का प्रदर्शन किया था।

पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस शिरसे (13.43 सेकंड) बेहद करीबी अंतर से कृषिक एम (13.44 सेकंड) को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में शीर्ष तीन खिलाड़ियों ने 50 सेकंड से कम समय दर्ज किया। संतोष कुमार टी ने 49.47 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता