दुबई : बांग्लादेश ने एशिया कप ग्रुप बी के टी20 मैच में गुरुवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सात विकेट पर 183 रन बनाये। बांग्लादेश के लिए अफीफ हुसैन ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाये। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा और चमिका करुणारत्ने ने दो-दो विकेट लिए।