पुणे, पांच जनवरी (भाषा) श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां छह विकेट पर 206 रन बनाए।
श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 56, कुसाल मेंडिस ने 52, पथुम निसंका ने 33 और चरित असलंका ने 37 रन बनाए।
भारत की तरफ से उमरान मलिक ने तीन जबकि अक्षर पटेल ने दो विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर