नवरातिलोवा और गुलिट सहित स्टार खिलाड़ी लॉरियस पुरस्कार समारोह में शिरकत करेंगे

नवरातिलोवा और गुलिट सहित स्टार खिलाड़ी लॉरियस पुरस्कार समारोह में शिरकत करेंगे

नवरातिलोवा और गुलिट सहित स्टार खिलाड़ी लॉरियस पुरस्कार समारोह में शिरकत करेंगे
Modified Date: March 15, 2024 / 03:16 pm IST
Published Date: March 15, 2024 3:16 pm IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) महान खिलाड़ी जैसे माइकल जॉनसन, मार्टिना नवरातिलोवा, रूड गुलिट और नादिया कोमनेसी 22 अप्रैल को मैड्रिड में होने वाले लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स पुरस्कार समारोह में शिरकत करेंगे।

इस पुरस्कार कार्यक्रम में कम से कम 15 ओलंपिक और पैरालंपिक एथलीट हिस्सा लेंगे। उनके साथ बड़े खेलों के विश्व चैम्पियन भी उपस्थिति होंगे जिसमें विश्व कप विजेता और विश्व रिकॉर्डधारी खिलाड़ी शामिल होंगे।

लॉरियस वल्ड स्पोर्ट्स अकादमी के सदस्य पुरस्कार के विजेताओं का चयन करेंगे।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में