स्टार्क कमर की चोट के कारण बाहर

Ads

स्टार्क कमर की चोट के कारण बाहर

  •  
  • Publish Date - December 2, 2020 / 07:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

कैनबरा, दो दिसंबर ( भाषा ) आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क कमर और पसली की चोट के कारण बुधवार को भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे से बाहर रहना पड़ा ।

आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने यह जानकारी दी । स्टार्क पहले दो मैचों में भी जूझते नजर आये थे । डेविड वॉर्नर भी चोट के कारण बाहर हैं ।

फिंच ने टॉस के समय कहा ,‘‘ स्टार्क को कमर में और पसली में हल्की चोट है ।उसे कुछ दिन आराम की जरूरत है ।’’

स्टार्क ने पहले दो पनडे में 147 रन देकर महज एक विकेट लिया ।

भाषा मोना

मोना