ओलंपिक में दिल्ली के स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़ रुपये देगी राज्य सरकार

Ads

ओलंपिक में दिल्ली के स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़ रुपये देगी राज्य सरकार

  •  
  • Publish Date - July 9, 2021 / 03:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले दिल्ली के खिलाड़ी को तीन करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

दिल्ली सरकार ओलंपिक के रजत पदक विजेता को दो करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगी।

सिसौदिया ने कहा कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

दिल्ली के जो खिलाड़ी ओलंपिक में भाग ले रहे हैं उनमें दीपक कुमार, मनिका बत्रा, अमोज जैकब और सार्थक भांबरी शामिल हैं।

भाषा पंत नमिता

नमिता