भारतीय फुटबॉल टीम कप्तान सुनील छेत्री की अपील- हमें गालियां दो, आलोचना करो पर हमारा खेल देखो

भारतीय फुटबॉल टीम कप्तान सुनील छेत्री की अपील- हमें गालियां दो, आलोचना करो पर हमारा खेल देखो

भारतीय फुटबॉल टीम कप्तान सुनील छेत्री की अपील- हमें गालियां दो, आलोचना करो पर हमारा खेल देखो
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: June 3, 2018 7:54 am IST

मुंबई। भारत में क्रिकेट दीवानों की कमी नहीं है लेकिन, वहीं बात की जाय अगर दूसरे खेलों की तो आज भी लोगों से अपील की जाती है कि आप इस खेल को देखिए। यही कारण है कि भारत के बेहतरीन फुटबॉलर्स में शुमार कप्तान सुनील छेत्री ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी किया है और देश के फुटबॉल प्रेमियों से एक इमोशनल अपील की है, वहीं उनकी इस अपील का भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने समर्थन किया है, और लोगों से फुटबॉल समेत अन्य खेलों को भी प्यार देने की बात कही है। 

सुनील छेत्री ने अपनी अपील में लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि हमें गालियां दो, आलोचना करो लेकिन भारतीय फुटबाल टीम को खेलते देखने स्टेडियम में आओ। छेत्री ने फैंस कहा है कि आप सभी के लिए जिन्होंने भारतीय फुटबॉल से उम्मीदें छोड़ दी हैं। हम अनुरोध करते हैं कि मैदान पर हमें खेलते देखने के लिए आएं। उन्होंने आगे कहा है कि आप लोग हमें सोशल मीडिया पर गाली देते हो जिसका कोई फायदा नहीं है। आप हमें गालियां देना चाहते हो तो स्टेडियम आकर हमारे मुंह पर  गालियां दीजिए, हो सकता है कि एक दिन हमारे बारे में आपकी राय बदल जाये और आप हमारे लिये तालियां बजाने लगें। आपका समर्थन हमारे लिये बहुत जरूरी है। छेत्री ने यूरोपियन क्लबों के प्रशंसकों  से कहा है कि मैं मानता हूं कि हम उनके जैसा नहीं खेल सकते लेकिन हम अपनी कोशिशों से आपका समय जाया नहीं होने देंगे।

सुनील छेत्री के समर्थन में विराट कोहली ने भी वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि आप सभी से मेरी अपील है की आप भारतीय फूटबाल टीम को मैदान पर खेलते हुए देखने जरूर जाएं।  हमारे खिलाड़ी बहुत प्रतिभाशाली हैं, कड़ी मेहनत करते हैं। इसलिए मैदान पर जाकर उनका जोश बढ़ाएं। विराट ने आगे कहा कि देश में अच्छी खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सभी खेलों को बराबर का समर्थन मिले। विराट ने आगे कहा कि वह भी देश के लिए खेलते हैं, उनको भी आपके समर्थन की जरुरत है।

बता दें कि जल्द फुटबॉल का महासंग्राम यानी फीफा विश्व कप शुरू होने जा रहा है, जिसके बाद लोग भारतीय फुटबॉल टीम को हमेशा की तरह कोसते रहेंगे। यही कारण  है कि छेत्री ने दिल को छू लेने वाली अपील की है। आपको ज्ञात हो तो भारतीय फुटबॉल टीम फीफा रैकिंग 97वें स्थान पर पहुंच गई। भारत ने चार देशों के टूर्नामेंट के पहले मैच में चीनी ताइपे को 5 – 0 से हराया लेकिन मैच देखने के लिये बमुश्किल 2000 दर्शक पहुंचे थे।

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.