गावस्कर की 1971 की कैप, शास्त्री की कोचिंग किट होगी नीलाम

Ads

गावस्कर की 1971 की कैप, शास्त्री की कोचिंग किट होगी नीलाम

  •  
  • Publish Date - November 1, 2020 / 08:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर की 1971 के इंग्लैंड दौरे पर पहनी गयी कैप और राष्ट्रीय टीम के वर्तमान कोच रवि शास्त्री की कोचिंग किट क्रिकेट के उन सामानों में शामिल हैं जिन्हें ऑनलाइन नीलामी में खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु के मंत्री दोरईक्कान्नू का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

क्रिस्टी की इस नीलामी में सर ज्योफ्री बायकॉट का संग्रह तथा ट्वेंटी20 चैरिटी क्रिकेट से जुड़ी वस्तुएं शामिल हैं। नीलामी 27 अक्टूबर से ऑनलाइन शुरू हो गयी है।

सर ज्योफ्री बायकॉट के संग्रह में कई यादगार चीजें हैं। इनमें वह बल्ला भी शामिल हैं जिससे उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 100वां शतक पूरा किया था। उन्होंने हैंडिग्ले में 11 अगस्त 1977 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट मैच में घरेलू दर्शकों के सामने यह उपलब्धि हासिल की थी। इस बल्ले के 30 से 50 हजार पौंड (लगभग 28.95 – 48.25 लाख रुपये) मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-  भारत-चीन के बीच संबंध ‘गंभीर तनाव’ में हैं, LAC पर परिवर्तन का कोई …

नीलामी में माइकल होल्डिंग की एक शर्ट भी शामिल है जिन्होंने 14 मार्च 1981 को ब्रिजटाउन में बायकॉट को शून्य पर आउट किया था। इस पर होल्डिंग के हस्ताक्षर है।

बायकॉट के संग्रह में ही वह कैप भी शामिल है जिसे गावस्कर ने 1971 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर पहना था।

पढ़ें- सिंधिया ने कहा- ‘हां मैं कुत्ता हूं और जनता मेरी मालिक… मेरे मालि…

क्रिस्टी की दूसरी नीलामी ट्वेंटी20 चैरिटी क्रिकेट नीलामी में भी क्रिकेट इतिहास से जुड़ी कई यादगार वस्तुएं शामिल हैं। यह नीलामी 16 नवंबर तक चलेगी।