सनराइजर्स ने रॉयल्स को 57 रन से हराया

Ads

सनराइजर्स ने रॉयल्स को 57 रन से हराया

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 11:21 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 11:21 PM IST

हैदराबाद, 13 अप्रैल (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 में सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से शिकस्त दी।

सनराइजर्स ने छह विकेट पर 216 रन बनाने के बाद रॉयल्स को 19 ओवर में 159 रन पर आउट कर दिया।

रॉयल्स के लिए डोनोवन फरेरा ने 69 और रविंद्र जडेजा ने 45 रन का योगदान दिया।

सनराइजर्स के लिए पदार्पण कर रहे प्रफुल हिंगे ने 34 रन पर चार विकेट लिए। उन्होंने पहले ओवर में ही रिकॉर्ड तीन विकेट चटकाए। पदार्पण कर रहे शाकिब हुसैन ने भी 24 रन देकर चार विकेट लिए।

भाषा

आनन्द

आनन्द