श्रीचरणी को उम्मीद, श्रृंखला जीतने में कामयाब रहेगा भारत

Ads

श्रीचरणी को उम्मीद, श्रृंखला जीतने में कामयाब रहेगा भारत

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 11:40 AM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 11:40 AM IST

ब्रिस्टल, 31 मई (भाषा) भारत की बाएं हाथ की स्पिनर श्रीचरणी ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत से टीम का काफी आत्मविश्वास बढ़ता लेकिन उन्होंने कहा कि टीम तीसरे और निर्णायक मैच में जीत हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मेजबान इंग्लैंड ने शनिवार को दूसरा टी20 मैच 26 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। भारत ने पहला मैच 38 रन से जीता था।

यह श्रृंखला 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाले महिला टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

श्रीचरणी ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे लिए हर मैच जीतना महत्वपूर्ण है, इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। अगर हम यहां जीत जाते तो यह हमारी लगातार दूसरी जीत होती जिससे हमें और अधिक आत्मविश्वास मिलता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सामने अब एक अच्छी चुनौती है और हम उससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’’

इस मैच में तीन विकेट लेने वाली श्रीचरणी ने अपनी गेंदबाजी के बारे में कहा, ‘‘मैं अपने मजबूत पक्ष को ध्यान में रखकर गेंदबाजी करती हूं। मैं कुछ नया करने की कोशिश नहीं कर रही हूं। मुझे लगता है की गेंद को टर्न करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है।’’

भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप में 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

भाषा

पंत

पंत