सनराइजर्स के कप्तान कमिंस पर 12 लाख रुपए का जुर्माना

Ads

सनराइजर्स के कप्तान कमिंस पर 12 लाख रुपए का जुर्माना

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 11:15 AM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 11:15 AM IST

अहमदाबाद, 13 मई (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर यहां गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘आईपीएल की धीमी ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का यह पहला अपराध था इसलिए कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स को गुजरात टाइटंस के हाथों 82 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात के 168 रन के जवाब में सनराइजर्स की टीम केवल 86 रन पर आउट हो गई थी।

भाषा

पंत

पंत