Indore No Car Day : इंदौर में अचानक लागू होने जा रहा है यह अनोखा नियम, PM मोदी की अपील के बाद महापौर ने कर दी ऐसी घोषणा कि हर हफ्ते करना होगा यह काम

Ads

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल बचाने के आह्वान के बाद इंदौर में नो कार डे को लेकर नई पहल शुरू की जा रही है। महापौर ने सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-व्हीकल उपयोग की घोषणा की है। इस अभियान को कई संगठनों का समर्थन भी मिला है।

  • Reported By: Anshul Mukati

    ,
  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 11:25 AM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 11:29 AM IST

Indore No Car Day / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • महापौर ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-व्हीकल उपयोग को बढ़ावा देने की घोषणा की।
  • महापौर ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-व्हीकल उपयोग को बढ़ावा देने की घोषणा की।
  • बेसिक ड्रग्स डीलर एसोसिएशन ने इस अभियान का समर्थन किया।

इंदौर : Indore No Car Day  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल बचाने के आह्वान के बाद इंदौर में भी अब नो कार डे को लेकर पहल शुरू होने जा रही है। इंदौर महापौर ने घोषणा की है कि वे सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट या ई-व्हीकल का उपयोग करेंगे और शहरवासियों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा। इंदौर हर साल जो पार्टी साल में एक दिन मान रहा है लेकिन अब इस सप्ताह में एक दिन करने के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान भी शुरू किया जाएगा। इंदौर में इस अभियान को बेसिक ड्रग्स डीलर एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है

बेसिक ड्रग्स डीलर एसोसिएशन ने पहल का किया समर्थन

देशभर में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चल रही मुहिम के बीच इंदौर में नो कार डे अभियान को फिर से गति दी जा रही है। Fuel Saving Initiative Indore महापौर ने कहा कि सप्ताह में एक दिन लोग अपनी निजी कारों का उपयोग बंद कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ई-व्हीकल या कार पूलिंग को अपनाएं, इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इंदौर बेसिक ड्रग्स डीलर एसोसिएशन ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए सप्ताह में एक दिन नो कार डे मनाने का संकल्प लिया है।

साल में नहीं हफ्ते में एक दिन मनाया जाएगा नो कार डे

गौरतलब है कि इंदौर पिछले तीन वर्षों से लगातार हर साल नो कार डे मनाता आ रहा है। प्रशासन के अनुसार, एक दिन नो कार डे मनाने से शहर में लगभग 20 प्रतिशत तक फ्यूल की बचत दर्ज की गई थी। अब इस अभियान को और व्यापक बनाते हुए हर हफ्ते एक दिन नो कार डे के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा, ताकि पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ-साथ प्रदूषण भी कम किया जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:-