सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

Ads

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

  •  
  • Publish Date - April 29, 2023 / 07:39 PM IST,
    Updated On - April 29, 2023 / 07:39 PM IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

सनराइजर्स की टीम इस मैच में वाशिंगटन सुंदर के बिना मैदान में उतर रही है। एकादश में अब्दुल समद की वापसी हुई है जबकि अकील हुसैन इस टीम के लिए पदार्पण करेंगे।

दिल्ली के लिए प्रियम गर्ग पदार्पण करेंगे। वह अमन खान की जगह एकादश में शामिल हुए है।

भाषा

आनन्द पंत

पंत