कोलकाता, 14 अप्रैल (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रुक के नाबाद शतक और कप्तान एडेन मार्कराम के अर्धशतक से शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ चार विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
यह इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर है जिसमें ब्रुक ने नाबाद 100 और मार्कराम ने 50 रन की पारी खेली।
केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने तीन और वरुण चक्रवर्ती ने एक विकेट हासिल किया।
भाषा नमिता
नमिता