सूर्यकुमार का अर्धशतक, भारत ने बनाए नौ विकेट पर 161 रन
सूर्यकुमार का अर्धशतक, भारत ने बनाए नौ विकेट पर 161 रन
मुंबई, सात फरवरी (भाषा) कप्तान सूर्यकुमार यादव की 84 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए शनिवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप के शुरूआती मैच में अमेरिका के खिलाफ नौ विकेट पर 161 रन बनाए।
सूर्यकुमार ने 49 गेंद की पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़े। उनके अलावा केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें तिलक वर्मा ने 25 रन और ईशान किशन ने 20 रन का योगदान दिया।
अमेरिका के लिए शैडली वान शाल्कविक ने 25 रन देकर चार विकेट झटके जबकि हरमीत सिंह को दो विकेट मिले। अली खान और मोहम्मद मोहसिन ने एक एक विकेट लिया।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


