सुतीर्था और अहिका ने टेबल टेनिस युगल में कांस्य पदक जीता

Ads

सुतीर्था और अहिका ने टेबल टेनिस युगल में कांस्य पदक जीता

  •  
  • Publish Date - October 2, 2023 / 12:02 PM IST,
    Updated On - October 2, 2023 / 12:02 PM IST

हांगझोउ, दो अक्टूबर ( भाषा ) सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी को एशियाई खेलों में सोमवार को टेबल टेनिस महिला युगल सेमीफाइनल में कोरिया से कड़े मुकाबले में 3 . 4 से हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा ।

सुतीर्था और अहिका ने 2 . 3 से पिछड़ने के बाद वापसी की लेकिन कोरिया की सुगियोंग पाक और सुयोग चा ने निर्णायक गेम में बाजी मार ली । उन्होंने एक घंटे तक चला मुकाबला 7 . 11, 11 . 8, 7 . 11, 11 . 8, 11 . 9, 5 . 11, 11 . 2 से जीता ।

इससे पहले भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में विश्व चैम्पियन चीन की चेन मेंग और यिडि वांग को हराया था ।

इसके साथ ही टेबल टेनिस में अब भारत की चुनौती समाप्त हो गई । इस बार भारत ने टेबल टेनिस में यही एक पदक जीता है ।

भाषा मोना

मोना