स्वियातेक फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में

Ads

स्वियातेक फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - May 31, 2022 / 11:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

पेरिस, 31 मई ( एपी ) पिछले एक महीने में पहली बार एक सेट गंवाने वाली दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने तुरंत वापसी करते हुए चीन की झेंग किंवेन को 6 . 7, 6 . 0, 6 . 2 से हराकर फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

यह स्वियातेक की लगातार 32वीं जीत थी ।

पिछले पांच टूर्नामेंट जीत चुकी स्वियातेक फरवरी के बाद से हारी नहीं है । डब्ल्यूटीए पर 2013 में सेरेना विलियम्स के 34 मैचों के विजय अभियान के बाद यह जीत का सबसे बड़ा सिलसिला है ।

अब उनका सामना 11वीं वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला से होगा जिन्होंने रोमानिया की इरिना कामेलिया बेगु को 4 . 6, 6 . 2, 6 . 3 से मात दी ।

अन्य क्वार्टर फाइनल में रूस की दारिया कासात्किना का सामना वेरोनिका कुदेरमेतोवा से होगा । अमेरिका की कोको गॉ हमवतन स्लोएने स्टीफेंस से खेलेगी । वहीं कनाडा की लैला फर्नांडिज का सामना इटली की मार्तिना ट्रेविसान से होगा ।

पुरूष वर्ग में सभी की नजरें नोवाक जोकोविच और रफेल नडाल के मुकाबले पर टिकी होंगी ।

एपी मोना

मोना