स्टुटगार्ट ओपन फाइनल में सबालेंका से खेलेगी स्वियातेक

Ads

स्टुटगार्ट ओपन फाइनल में सबालेंका से खेलेगी स्वियातेक

  •  
  • Publish Date - April 24, 2022 / 12:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

स्टुटगार्ट, 24 अप्रैल ( एपी ) तीन बार की चैम्पियन शीर्ष रैंकिंग वाली इगा स्वियातेक का सामना स्टुटगार्ट ओपन टेनिस के फाइनल में एरिना सबालेंका से होगा ।

स्वियातेक ने सेमीफाइनल में लियुडमिला सैमसोनोवा को 6 . 7, 6 . 4, 7 . 5 से हराया ।

वहीं पिछले साल फाइनल में एशले बार्टी से हारी सबालेंका ने दूसरी वरीयता प्राप्त पाउला बाडोसा को 7 . 6, 6 . 4 से मात दी ।

स्वियातेक और सबालेंका एक दूसरे के खिलाफ एक एक मैच जीत चुकी हैं । सबालेंका ने पिछले साल डब्ल्यूटीए फाइनल जीता था जबकि स्वियातेक ने इस साल दोहा में खिताब जीता । उन्होंने इंडियन वेल्स और मियामी में भी खिताब जीते ।

एपी मोना

मोना