स्विटजरलैंड के ब्रील एम्बोलो को वीडियो रिव्यू के बाद रेडकार्ड
स्विटजरलैंड के ब्रील एम्बोलो को वीडियो रिव्यू के बाद रेडकार्ड
कंसास सिटी, 12 जुलाई (एपी) स्विजटरलैंड के फॉरवर्ड ब्रील एम्बोलो को अर्जेंटीना के खिलाफ विश्व कप क्वार्टर फाइनल मैच के दूसरे हाफ में रेडकार्ड दिखाया गया क्योंकि वीडियो रिव्यू में जाहिर था कि उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि वह एक खिलाड़ी से टकराने के बाद गिरे थे ।
लिएंड्रो पेरेडेस को पहले येलो कार्ड दिखाया गया लेकिन वीडियो रिव्यू में नजर आया कि अर्जेंटीना के इस मिडफील्डर से टकराने से पहले ही एम्बोलो गिर रहे थे । एम्बोलो को मैच में पहले येलो कार्ड मिल चुका था जिसकी वजह से उन्हें रेडकार्ड दिया गया ।
मैच 1 . 1 से बराबर होने के बाद स्विटजरलैंड को दस खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा ।
स्विटजरलैंड के लिये डान एनडोयो ने शुरूआती गोल दाग दिया ।
इस विश्व कप में दूसरी बार येलो कार्ड का फैसला बदला गया है । नियमों के अनुसार अगर गलत खिलाड़ी को येलो या रेड कार्ड दिखाया जाता है तो वीडियो सहायता रैफरी दखल दे सकता है ।
एपी
मोना
मोना

Facebook


