कोलकाता, 27 फरवरी (भाषा) स्थानापन्न खिलाड़ी रेई ताचिकावा के आखिरी समय में किए गए गोल की बदौलत जमशेदपुर एफसी ने शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में ईस्ट बंगाल को 2-1 से शिकस्त दी।
जमशेदपुर एफसी की यह लगातार तीसरी जीत है जिससे वह तीन मैच में नौ अंक से तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।
ईस्ट बंगाल इस सत्र की अपनी पहली हार के बाद छह अंक पर है।
ईस्ट बंगाल ने 40वें मिनट में एडमंड लालरिंडिका ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई जो पहले हाफ तक कायम रही।
पर जमशेदपुर एफसी ने शानदार वापसी की और 61वें मिनट में स्टीफन इजे के गोल से बराबरी हासिल की। इसके बाद 84वें मिनट में मैदान पर उतारे गए जापानी मिडफील्डर ताचिकावा ने 87वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
भाषा
नमिता आनन्द
आनन्द