इंडियन फुटबॉल लीग के पहले मैच में नामधारी और आइजोल ने 1-1 से ड्रॉ खेला

Ads

इंडियन फुटबॉल लीग के पहले मैच में नामधारी और आइजोल ने 1-1 से ड्रॉ खेला

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 10:00 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 10:00 PM IST

श्री भैनी साहिब (पंजाब), 27 फरवरी (भाष) पूर्व चैंपियन आइजोल एफसी और मेजबान नामधारी स्पोर्ट्स अकादमी ने शुक्रवार को यहां इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 सत्र के शुरूआती मैच में 1-1 से रोमांचक ड्रॉ खेला।

पूर्व चैंपियन आईजोल एफसी के लिए 43वें मिनट में वनलालहरियातजुआला ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

लेकिन सेनेगल के स्ट्राइकर अब्दुलाये डियालो ने आखिरी सीटी बजने से पहले अतिरिक्त समय के छठे मिनट में गोल करके स्कोर बराबर किया जिससे पंजाब की टीम ने डिविजन दो सत्र के पहले मैच में एक अंक जुटाया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द