चटगांव, 19 मई (एपी) बांये हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम के दूसरी पारी में झटके गये तीन विकेट से बांग्लादेश की टीम ने पहले टेस्ट के पांचवें दिन लंच तक श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 128 रन कर दिया।
कप्तान दिमुथ करूणारत्ने 44 रन बनाकर एक छोर पर डटे रहे जबकि ताइजुल ने दूसरे छोर पर विकेट झटके। उनके साथ धनंजय डि सिल्वा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
श्रीलंका की कुल बढ़त 60 रन की हो गयी है और उसके छह विकेट बाकी हैं। दो सत्र का खेल बचा है।
श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर 39 रन से खेलना शुरू किया। फिर कुशाल मेंडिस (43 गेंद में आठ चौके, एक छक्के से 48 रन) और एंजेलो मैथ्यूज (शून्य) के विकेट गंवा दिये।
श्रीलंका ने पहली पारी में 397 रन बनाये थे जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 465 रन बनाकर 68 रन की बढ़त हासिल करने के साथ चौथे दिन के अंत तक श्रीलंका के दो विकेट झटक लिये थे।
एपी नमिता सुधीर
सुधीर