ओडेंसे (डेनमार्क), 23 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर सप्तक तलवार ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए होटल प्लानर टूर के डेनिश चैलेंज ओपन में 67-70 का स्कोर बनाकर आसानी से कट हासिल कर लिया।
घरेलू डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई टूर पर एक प्रतियोगिता जीतने वाले तलवार ने पहले दौर में एक बोगी के मुकाबले छह बर्डी लगाईं थी। उन्होंने दूसरे दौर में फ्रंट नाइन पर एक बोगी के मुकाबले छह बर्डी लगाकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
तलवार तब शीर्ष पांच में जगह बनाने के करीब थे। लेकिन 16वें होल पर डबल बोगी और 17वें होल पर बोगी के कारण वह संयुक्त 16वें स्थान पर खिसक गए।
इस बीच मार्टिन सिमोनसेन, लार्स वैन डेर विघ्ट और एल्गोट क्लीन ने 11 अंडर पार के कुल स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है।
भाषा
पंत
पंत