सौराष्ट्र को हराकर तमिलनाडु रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

सौराष्ट्र को हराकर तमिलनाडु रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

सौराष्ट्र को हराकर तमिलनाडु रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में
Modified Date: February 25, 2024 / 07:50 pm IST
Published Date: February 25, 2024 7:50 pm IST

कोयंबटूर, 25 फरवरी (भाषा) कप्तान आर साई किशोर के चार विकेट की मदद से तमिलनाडु ने रविवार को यहां तीसरे दिन ही सौराष्ट्र को पारी और 33 रन से पराजित करके रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

तमिलनाडु इस सत्र में सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम है। सेमीफाइनल 2 मार्च से खेले जाएंगे।

तमिलनाडु ने सुबह अपनी पारी 6 विकेट पर 300 रन से आगे बढ़ाई और पहली पारी में 338 रन बनाकर 155 रन की बढ़त हासिल की। उसकी पारी का आकर्षण साई किशोर (60), बाबा इंद्रजीत (80) और बूपति कुमार (65) के अर्धशतक रहे।

सौराष्ट्र की टीम ने पहली पारी में 183 रन बनाए थे और दूसरी पारी में भी उसके बल्लेबाज नहीं चल पाए। सौराष्ट्र की टीम दूसरी पारी में 122 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। साई किशोर ने 27 रन देकर चार विकेट लिए।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में