तमिलनाडु, बंगाल और दिल्ली जूनियर एवं युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में

Ads

तमिलनाडु, बंगाल और दिल्ली जूनियर एवं युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 06:05 PM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 06:05 PM IST

देहरादून, 15 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और दिल्ली ने शुरू में ही अपना दबदबा बनाते हुए बुधवार को यहां यूटीटी अंतरराज्यीय जूनियर एवं युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंडर-19 लड़कियों के टीम वर्ग में अपने-अपने ग्रुप से प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

लीग मैच का सिर्फ एक दौर बाकी है जिसमें तेलंगाना बनाम पंजाब (ग्रुप ए), उत्तराखंड बनाम असम (ग्रुप बी), और पीएसपीबी बनाम चंडीगढ़ (ग्रुप सी) मुकाबले होने हैं लेकिन इन मुकाबलों के नतीजों का तीन प्रमुख टीम पर अधिक असर नहीं पड़ेगा जिन्होंने पहले ही नॉकआउट में जगह पक्की कर ली है।

महाराष्ट्र (ग्रुप डी), उत्तर प्रदेश (ग्रुप ई), एनसीओई (ग्रुप एफ), कर्नाटक (ग्रुप जी), और गुजरात (ग्रुप एच) ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

कड़े ग्रुप सी में मेजबान उत्तराखंड अपना मैच पश्चिम बंगाल से 0-3 से हार गया लेकिन बुधवार को ही अपने आखिरी दौर के मैच में असम के खिलाफ टीम के पास वापसी की उम्मीद होगी।

छत्तीसगढ़ और केरल के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जिसमें छत्तीसगढ़ ने तनावपूर्ण निर्णायक मैच में जीत हासिल करके मुकाबला अपने नाम किया।

ग्रुप एफ में एनसीओई ने हरियाणा को हराया।

भाषा सुधीर

सुधीर