तमिल थलाइवाज ने पुनेरी पल्टन को हराया

Ads

तमिल थलाइवाज ने पुनेरी पल्टन को हराया

  •  
  • Publish Date - October 23, 2024 / 09:45 PM IST,
    Updated On - October 23, 2024 / 09:45 PM IST

हैदराबाद, 23 अक्टूबर (भाषा) नरेंदर कंडोला (नौ अंक), सचिन (आठ अंक) और डिफेंडर नितेश (पांच अंक) के शानदार खेल के दम पर तमिल थलाइवाज ने बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में मौजूदा चैंपियन पुनेरी पल्टन को 35-30 के अंतर से हराया।

मौजूदा सत्र में यह थलाइवाज की लगातार दूसरी जीत है जबकि पुणे की टीम को तीन मैचों में पहली हार मिली है।

पुनेरी पल्टन के लिए मोहित गोयत (13 अंक) ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें असलम इनामदार ( चार अंक) के अलावा अन्य खिलाड़ियों का अच्छा साथ नहीं मिला जिससे टीम अपनी साख के साथ न्याय नहीं कर सकी।

भाषा

आनन्द सुधीर

सुधीर