न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए बांग्लादेश की टीम में तमीम और महमूदुल्लाह की वापसी

Ads

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए बांग्लादेश की टीम में तमीम और महमूदुल्लाह की वापसी

  •  
  • Publish Date - September 16, 2023 / 09:42 PM IST,
    Updated On - September 16, 2023 / 09:42 PM IST

ढाका, 16 सितंबर (एपी) अनुभवी सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल और हरफनमौला महमूदुल्लाह की न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के शुरुआती दो मैचों के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

महमूदुल्लाह को खराब फॉर्म के कारण मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था जबकि तमीम पीठ की चोट से परेशान थे।

हरफनमौला सौम्य सरकार और विकेटकीपर नुरुल हसन की भी टीम में वापसी हुई, लेकिन कप्तान शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम और मेहदी हसन के साथ  तस्कीन अहमद, हसन महमूद और शरीफुल इस्लाम की तेज गेंदबाजी तिकड़ी को विश्राम दिया गया है।

शाकिब की गैरमौजूदगी में लिटन दास टीम की कमान संभालेंगे।

एशिया कप टीम का हिस्सा रहे नईम शेख, अफीफ हुसैन और शमीम हुसैन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच 21, 23 और 26 सितंबर को मीरपुर में होंगे।

बांग्लादेश टीम (पहले और दूसरे वनडे के लिए): लिटन दास (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, अनामुल हक, तौहीद हृदय, महमूदुल्लाह, नुरुल हसन, महेदी हसन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तनजीद हसन तमीम, जाकिर हसन, रिशाद हुसैन और सैयद खालिद अहमद।

एपी आनन्द पंत

पंत