तन्वी खन्ना ने एचसीएल स्क्वाश पीएसए चैलेंजर में महिलाओं का खिताब जीता
तन्वी खन्ना ने एचसीएल स्क्वाश पीएसए चैलेंजर में महिलाओं का खिताब जीता
मुंबई, तीन जुलाई (भाषा) भारत की तन्वी खन्ना ने शुक्रवार को दो गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मिस्र की दूसरी वरीय फरीदा वालिद को 3-2 से हराकर एचसीएल स्क्वाश पीएसए चैलेंजर टूर-मुंबई में महिलाओं का खिताब अपने नाम किया।
दुनिया की 74वें नंबर की खिलाड़ी और तीसरी वरीय तन्वी ने शानदार वापसी करते हुए 54 मिनट में 8-11, 2-11, 12-10, 11-9, 11-7 से जीत दर्ज की। यह दिल्ली की 29 साल की खिलाड़ी का 11 पीएसए फाइनल में पांचवां खिताब था।
मलेशिया के मोहम्मद सयाफिक कमाल ने मिस्र के दूसरी वरीय यासीन शोहदी को 6-11, 9-11, 11-8, 14-12, 11-8 से हराकर पुरुषों का खिताब जीता।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


