लक्ष्य सेन हाइलो ओपन के दूसरे दौर में

Ads

लक्ष्य सेन हाइलो ओपन के दूसरे दौर में

  •  
  • Publish Date - November 2, 2021 / 07:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

सारब्रकेन (जर्मनी), दो नवंबर (भाषा) भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने मंगलवार को यहां फ्रांस के थॉमस रॉक्सेल को सीधे गेम में हराकर हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

लक्ष्य ने 36 मिनट तक चले मैच में रॉक्सेल को 21-17, 21-14 से पराजित किया। दूसरे दौर में उनका सामना चीनी ताइपै के चौथी वरीयता प्राप्त ताजु वेई वांग और स्वीडन के फेलिक्स बुरेस्टीड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

पुरुष एकल के एक अन्य मैच में अजय जयराम का सामना डेनमार्क के पांचवें वरीय रासमस गेम्के से होगा।

बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी हालांकि टूर्नामेंट के पहले दौर में हार गयी। पहले इसे सारलॉरलक्स ओपन के नाम से जाना जाता था।

सुमित और अश्विनी को पहले दौर में डेनमार्क के निकलास नोर और एमेली मैगलुंड से केवल 25 मिनट में 12-21, 13-21 से हार गयी।

महिला एकल में श्रीकृष्णा प्रिया कुदरावल्लि भी पहले दौर में यूक्रेन की मारिया उलिटिना से 18-21, 14-21 से हार गयी।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर