डरबन में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को किया ‘डेड’, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Ads

डरबन में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को किया 'डेड', सीरीज में 1-0 की बढ़त

  •  
  • Publish Date - February 1, 2018 / 04:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 6 वनडे मैचों की सीरीज में गुरुवार को डरबन में खेला गया पहला वनडे जीत कर इतिहास रचा है. भारतीय टीम की डरबन में ये अब तक की पहली जीत है इससे पहले टीम इंडिया ने डरबन में कोई मैच नहीं जीता है.

    

 

       

 

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर 8 विकेट नुकसान पर 269 पर  बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया ने 45.3 ओवरों में सिर्फ 4 विकेट पर 270 रन बनाते हुए साउथ अफ्रीका को शिकस्त दी. कप्तान विराट कोहली (112) ने करियर का 33वां शतक जड़ा. आजिंक्य रहाणे ने (79) शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली. 6 वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मैच 4 फरवरी को सेंचुरियन में खेला जाएगा।

 

 

वेब डेस्क, IBC24