तियानजिन (चीन), आठ फरवरी (भाषा) तेजस्विन शंकर ने एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरूषों की हेप्टाथलन स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया जिससे भारत की झोली में कुल पांच पदक गिरे ।
भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर रहा । चीन ने दस स्वर्ण समेत 34 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया ।
शंकर ने हेप्टाथलन में 5993 अंक बनाकर 2021 में अमेरिका में बनाया 5650 अंक का अपना राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड तोड़ा ।
उनके अलावा पूजा ने ऊंची कूद में रजत, तेजिंदर पाल सिंह तूर ने शॉटपुट में रजत और एंसी सोजन ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीता ।
पहले दिन ऊंची कूद में आदर्श राम ने कांस्य जीता था ।
शंकर के नाम राष्ट्रीय डेकाथलन (आउटडोर) का भी रिकॉर्ड है जो उन्होंने पोलैंड में बनाया था ।
पुरूषों की शॉटपुट में तेजिंदर ने सत्र का सर्वश्रेष्ठ 20 .05 मीटर का थ्रो फेंककर रजत पदक जीता । समरदीप सिंह गिल पांचवें स्थान पर रहे ।
भाषा मोना नमिता
नमिता