मात्र 9 रनों पर ढेर हुए पूरी टीम, 4 गेंदों में रफा दफा हुआ मैच, ये कैसा इंटरनेशनल मैच?

इस महिला इंटरनेशनल टी-20 में एक टीम ने 11.1 ओवर तक बैटिंग की और सिर्फ 9 रन बनाए। जवाब में दूसरी टीम ने सिर्फ 4 गेंदों में बिना किसी विकेट के नुकसान के 10 रन बनाते हुए 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल कर ली।

मात्र 9 रनों पर ढेर हुए पूरी टीम, 4 गेंदों में रफा दफा हुआ मैच, ये कैसा इंटरनेशनल मैच?
Modified Date: May 3, 2023 / 04:56 pm IST
Published Date: May 3, 2023 4:53 pm IST

Women’s International T20: नई दिल्ली: एक बार यह बात फिर से साबित हो गई कि क्रिकेट को अनिश्चिततओं का खेल क्यों कहा जाता है। 11 लोगों की टीम 9 रन पर भी ढेर हो सकती है और वही टीम हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड भी बना सकती है। अब थाइलैंड और फिलीपींस के बीच हुए मुकाबले को ही देख लीजिए। इस महिला इंटरनेशनल टी-20 में एक टीम ने 11.1 ओवर तक बैटिंग की और सिर्फ 9 रन बनाए। जवाब में दूसरी टीम ने सिर्फ 4 गेंदों में बिना किसी विकेट के नुकसान के 10 रन बनाते हुए 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल कर ली।

9 रन पर ढेर हुई फिलीपींस टीम

बता दें कि पहले बैटिंग करने उतरी फिलीपींस की ओर से कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। टीम की ओर से 4 बैटर ने 2-2 रन बनाए, जबकि एक रन अतिरिक्त रहा। इस तरह से स्कोरबोर्ड पर 9 रन दर्ज हुए। थाइलैंड की ओर से Thipatcha Putthawong ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके, जबकि Onnicha Kamchomphu को 3 विकेट मिले। उनके अलावा, एक विकेट Nattaya Boochatham के नाम रहा।

थाइलैंड ने किया खेल खत्म

बाद में बेहद आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाइलैंड क्रिकेट टीम ने एलेक्स स्मिथ की ओर से किए गए पहले ही ओवर की 4 गेंदों में मैच खत्म कर दिया। कप्तान Nannapat Koncharoenkai ने 2 गेंदों में नाबाद 3 रन, जबकि Natthakan Chantham ने 2 गेंदों में एक चौका की मदद से नाबाद 6 रन बनाए। रोचक बात यह है कि इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में फिलीपींस की ओर से बनाया गए ये 9 रन सबसे लोएस्ट स्कोर नहीं है।

मालदीव के नाम है सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे छोटा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड मालदीव के नाम है। वह 2019 में बांग्लादेश और रवांडा के खिलाफ 6 रनों पर ढेर हुई थी, जबकि इसी वर्ष नेपाल के खिलाफ 8 रन पर उसकी पारी समाप्त हुई थी। इसके बाद तीसरे नंबर पर फिलीपींस क्रिकेट टीम आती है, जिसकी पारी 9 रनों पर ढेर हुई।

थाइलैंड का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, तीसरी बार हुआ ऐसा

दूसरी ओर, थाइलैंड ने एक अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। उसने मैच सिर्फ 4 गेंदों में ही जीत लिया। यह गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत थी। इससे पहले रवांडा और तंजानिया भी 4 गेंदों में मैच फिनिश कर चुकी हैं। तीनों के नाम संयुक्त वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।

read more:  इंदौर में मनचले की चप्पल से पिटाई। आशा कार्यकर्ताओं ने मनचले को पीटा। छेड़छाड़ करने वाले रिक्शा चालक की चप्पल से पिटाई

read more: हमारा फिल्म उद्योग वैश्विक महानता के शिखर पर है : आयुष्मान खुराना


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com