मेस्सी के गोल से इंटर मियामी ने नैशविले से 2-2 से ड्रॉ खेला

मेस्सी के गोल से इंटर मियामी ने नैशविले से 2-2 से ड्रॉ खेला

मेस्सी के गोल से इंटर मियामी ने नैशविले से 2-2 से ड्रॉ खेला
Modified Date: September 13, 2026 / 11:06 am IST
Published Date: September 13, 2026 11:06 am IST

मियामी, 13 सितंबर (एपी) लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में सत्र का अपना 19वां गोल किया, जिससे इंटर मियामी और पहले स्थान पर काबिज नैशविले के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।

मेस्सी ने 62वें मिनट में बाएं पैर से शॉट मारकर स्कोर 2-1 कर दिया, जिससे लग रहा था कि मियामी इस सत्र में नैशविले पर अपनी पहली जीत दर्ज कर लेगा।

लेकिन नैशविले के सैम सुरिज ने स्टॉपेज टाइम के ठीक एक मिनट बाद अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया और इस सत्र में मियामी के खिलाफ चार मुकाबलों में अपनी टीम को अजेय बनाए रखा।

इस ड्रॉ से नैशविले ने अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज मियामी पर नौ अंक की बढ़त कायम रखी।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में