छत्तीसगढ़ में 26 मार्च से छह अप्रैल तक होंगे पहले खेलो इंडिया आदिवासी खेल

Ads

छत्तीसगढ़ में 26 मार्च से छह अप्रैल तक होंगे पहले खेलो इंडिया आदिवासी खेल

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 01:35 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 01:35 PM IST

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के तीन शहरों रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में 26 मार्च से छह अप्रैल तक पहले खेलो इंडिया आदिवासी खेल (केआईटीजी) का आयोजन किया जाएगा।

केआईटीजी में पदक वाले सात खेल एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, भारोत्तोलन, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती शामिल होंगे। इसके अलावा दो प्रदर्शनी खेल मल्लखंब और कबड्डी भी इसका हिस्सा होंगे। इन खेलों में भारत के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों खिलाड़ी भाग लेंगे।’’

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, ‘‘खेलो इंडिया आदिवासी खेल खेलों को विस्तार देने के हमारे प्रयासों का हिस्सा है, जो खेलने के इच्छुक हर युवा को अवसर प्रदान करता है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन का हिस्सा है।’’

पहले खेलो इंडिया आदिवासी खेल का लोगो, थीम सॉन्ग और शुभंकर का औपचारिक अनावरण 23 दिसंबर को बिलासपुर में किया जाएगा।

भाषा

पंत

पंत