कानपुर, 30 सितंबर (भाषा) भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहला अनौपचारिक एकदिवसीय मैच मंगलवार को लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया।
ग्रीन पार्क स्टेडियम में लगातार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका जिससे खिलाड़ी और प्रशंसक निराश हुए।
पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ भारत के टेस्ट मैच के दौरान ग्रीन पार्क स्टेडियम की जल निकासी व्यवस्था समीक्षा के घेरे में आ गई थी जब कुछ देर की बारिश के कारण पूरे दिन का खेल धुल गया था।
तीन मैच की अनौपचारिक एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच शुक्रवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
इससे पहले दोनों टीमों के बीच दो मैच की अनौपचारिक टेस्ट श्रृंखला भारत ए ने 1-0 से जीती थी। मेजबान टीम ने दूसरा मैच जीता था।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द