भारत की अंडर-17 पुरुष टीम दोहा में कतर के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी

भारत की अंडर-17 पुरुष टीम दोहा में कतर के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी

भारत की अंडर-17 पुरुष टीम दोहा में कतर के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी
Modified Date: April 20, 2026 / 07:36 pm IST
Published Date: April 20, 2026 7:36 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने सोमवार को बताया कि भारत की अंडर-17 पुरुष टीम 25 और 28 अप्रैल को दोहा में कतर के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी।

ये एएफसी अंडर-17 एशियाई कप सऊदी अरब 2026 से पहले भारत के आखिरी दो मैच हैं और खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम अभी थाईलैंड में है जहां वे संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ दो मैत्री मैच खेल रहे हैं। टीम ने पहला मैच शुक्रवार को 1-0 से जीता था।

मंगलवार को दूसरे मैच के बाद बिबियानो फर्नांडिस की टीम 22 अप्रैल को दोहा के लिए रवाना होगी। वे 30 अप्रैल को दोहा से सऊदी अरब के जेद्दा जाएंगे।

एएफसी अंडर-17 एशियाई कप में भारत ग्रुप डी में छह मई को ऑस्ट्रेलिया, 10 मई को उज्बेकिस्तान और 13 मई को उत्तर कोरिया का सामना करेगा।

भारत की 24 सदस्यीय टीम दोहा जाएगी। एशियाई कप के लिए 23 सदस्यीय अंतिम टीम की घोषणा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही जाएगी।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में