भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया

Ads

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 06:46 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 06:46 PM IST

मैनचेस्टर, 21 जून (भाषा) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप एक मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारत ने अंतिम एकादश में प्रेरणा रावत को शामिल किया। टीम ने क्रांति गौड़ को आराम देकर अरूंधति रेड्डी को जगह दी।

दक्षिण अफ्रीका ने सुने लुस और कायला रेनेके की जगह क्रमश: डेन वान निकर्क और तंजिम ब्रिट्स को अंतिम एकादश में शामिल किया।

भाषा

नमिता

नमिता