भारतीय महिला फुटबॉल टीम गंगटोक में नेपाल के खिलाफ प्रदर्शनी मैच खेलेगी

Ads

भारतीय महिला फुटबॉल टीम गंगटोक में नेपाल के खिलाफ प्रदर्शनी मैच खेलेगी

  •  
  • Publish Date - October 28, 2025 / 10:29 PM IST,
    Updated On - October 28, 2025 / 10:29 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) भारतीय महिला फुटबॉल टीम बुधवार को गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच खेलेगी।

यह मैच शिलांग में फीफा महिला अंतरराष्ट्रीय मैच विंडो के दौरान आयोजित त्रिकोणीय मैत्री मैचों के समापन के दो दिन बाद हो रहा है जहां नेपाल ने भारत को 2-1 से हराया था।

सिक्किम फुटबॉल संघ (एसएफए) इस मैच का आयोजन करेगा।

भाषा सुधीर

सुधीर