रीयल कश्मीर एफसी और दिल्ली एफसी के बीच मैच ड्रा रहा

रीयल कश्मीर एफसी और दिल्ली एफसी के बीच मैच ड्रा रहा

रीयल कश्मीर एफसी और दिल्ली एफसी के बीच मैच ड्रा रहा
Modified Date: March 17, 2024 / 05:45 pm IST
Published Date: March 17, 2024 5:45 pm IST

श्रीनगर, 17 मार्च (भाषा) रीयल कश्मीर एफसी को रविवार को यहां अपने घरेलू मैदान पर आई लीग के महत्वपूर्ण मैच में दिल्ली एफसी से 1-1 से ड्रा खेलकर अंक बांटने पड़े।

रीयल कश्मीर एफसी का यह लगातार तीसरा ड्रा रहा।

दोनों गोल दूसरे हाफ में हुए। दिल्ली एफसी के लिए गुरतेज सिंह ने 52वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी लेकिन 82वें मिनट में आत्मघाती गोल से टीम इस बढ़त को गंवा बैठी।

इस ड्रा से रीयल कश्मीर की टीम 20 मैच में 36 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर है।

कोलकाता की मोहम्मडन स्पोर्टिंग 19 मैच में 44 अंक लेकर शीर्ष पर चल रही है।

दिल्ली एफसी के 20 मैच में 23 अंक है जिससे वह नौवें स्थान पर है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में