नीदरलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया

Ads

नीदरलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया

  •  
  • Publish Date - June 17, 2026 / 06:39 PM IST,
    Updated On - June 17, 2026 / 06:39 PM IST

लीड्स, 17 जून (भाषा) नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बाबेटे डि लीडे ने बुधवार को यहां महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।

पिछले मैच में पाकिस्तान को हराने वाली भारतीय टीम ने अंतिम एकादश में दो बदलाव किए हैं।

अरूंधति रेड्डी को आराम देकर नंदिनी शर्मा को और भारती फुलमाली की जगह यास्तिका भाटिया को अंतिम एकादश में शामिल किया गया।

भाषा

नमिता

नमिता